आगामी 'रॉक ऑन 2' में अभिनेत्री के तौर पर प्राची देसाई के साथ-साथ श्रद्धा कपूर की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में प्राची देसाई अपने खुद के किरदार को लेकर टेंशन में आ गई है।
यहाँ तक कि अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू भी नही हुई है और दोनों के बीच अभी से खटास आनी शुरू हो गई है। जहाँ इस फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और और प्राची देसाई पहले से ही मौजूद हैं वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म में फ्रेश एंट्री हैं।
वहीं श्रद्धा की एंट्री काफी चर्चा भी बटोर रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि इन खबरों और चर्चा ने प्राची को परेशानी में डाल दिया है। एक सूत्र का कहना है, "फिल्म की नई स्टॉलमेंट अब श्रद्धा कपूर के साथ बनाई जा रही है और फिल्म निर्माता श्रद्धा की सफलता को भुनाना चाहते हैं।
वहीं श्रद्धा कपूर भी इस बात को लेकर काफी खुश हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। श्रद्धा फिल्म की लोकेशन ढूंढने के लिए फिल्म की टीम के साथ शिलांग भी गई थी।"