सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। पहले 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर का 24 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन इसकी तारीख एक दिन आगे खिसका दी और अब ये आज यानि 25 मई रात नौ बजे रिलीज किया जाएगा।
मेकर्स ने अपने फैंस के लिए इसके गाने 'रेडियो' का मेकिंग वीडियो जरूर जारी कर दिया है। इस गाने में आपको सलमान के अलावा ओमपुरी की भी झलक देखने को मिलेगी। ये काफी मजेदार है।
'रेडियो' गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और कमानल खान ने इसे गाया है। 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसकी कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है।
यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफीशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरुर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा चाइनीज एक्ट्रेस जू जू, और सोहेल खान जैसे कलाकार भी दिखेंगे।