फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे हफ्ते भी नहीं जली 'ट्यूबलाइट', कमाई सिर्फ 2 करोड़

Sun, 02 Jul 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट'
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को क्रिटिक्स के बाद उनके फैंस ने भी खारिज कर दिया है। उनके स्टारडम के बल पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा तो छू लिया लेकिन लगता है इसके आगे बढ़ने में फिल्म को बहुत मुश्किल होने वाली है। इस बात की गवाही फिल्म के दूसरे वीकएंड के आंकड़े दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ अपने नाम किए थे वहीं नौवें दिन फिल्म की कमाई महज 2.75 करोड़ रही। शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 107 करोड़ पहुंच गई है।

ट्यूबलाइट' सलमान खान की पिछले कुछ सालों में सबसे कमजोर फिल्म बन गई है। फिल्म को तीन दिन की लंबी छुट्टी मिली थी इसके बावजूद फिल्म की कमाई केवल 83.86 करोड़ रही। शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म ईद की छुट्टी का भी सही तरह से लाभ नहीं उठा पाई। 
विज्ञापन


ये सलमान की अब तक की सबसे फीकी ईद साबित हुई है। तीन दिनों में 100 करोड़ पार कर जाने वाली सलमान की फिल्मों के आगे ये फिल्म रेंग-रेंग के ये आंकड़ा छू पाई। नौ दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई तकरीबन 109.86 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें