फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया को फिट बनाने के लिए अब सलमान खान करने जा रहें है ये काम

Sat, 13 Oct 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में होस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी सलमान कई तरह के चैरिटी कामों के लिए भी जाने जाते हैं। सभी जानते हैं कि सलमान को बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक है। सलमान जिम में घंटो पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन


अब सलमान खान अब एक नया काम करने जा रहे हैं जो कि आपकी फिटनेस से संबंधित है। बता दें कि सलमान खान ने देश की बड़ी कंपनी से 100 फीसदी मैनुफैक्चरिंग राइट्स खरीदे हैं। यानि की सलमान अब बॉडी बिल्डिंग के उपकरण भी बेचेंगे।

बता दें सलमान ने जिस कंपनी के राइट्स खरीदे हैं वो कंपनी करीब 25 सालों से मार्केट में है और अच्छा काम कर रही है और सलमान फिट इंडिया के मकसद से इस काम में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस महीने 12 से 14 अक्टूबर को मुंबई के एनएसई ग्राउंड्स में आयोजित होने वाले आईएचएफएफ हेल्थ एंड फिटनेस एक्सपो के दौरान इस नया स्वास्थ्य उपकरण ब्रांड लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अभी 'भारत' में बिजी हैं। इसके बाद सलमान दबंग 3 के लिए काम करने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें