प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में है। कुछ दिन पहले प्रियंका ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मुलाकात की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की एक और नई तस्वीर आई है जिसमें वह सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका और सोनाली बेंद्रे के अलावा कई और लोग उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में 'गेम ऑफ थ्रोंस' एक्ट्रेस सोफी टर्नर, सेलिब्रिटी स्टाइलिश मिमी भी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा - 'थोड़ा डल और अकेला महसूस कर रही थी। गोल्डी बहल मुंबई चले गए हैं। शुक्रिया प्रियंका मुझे उत्साहित करने के लिए।' आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित हैं और वह इन दिनों न्यूयॉर्क में ही अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली से मिलने के लिए लगातार कोई न कोई स्टार आता रहता है। खास तौर पर उनकी दोस्त सुजैन और गायत्री जोशी।
कुछ दिन पहले सोनाली की ऋषि कपूर के साथ ही तस्वीर आई थी। ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में ही है। ऋषि की तबीयत ठीक नहीं चल रही है जिसका इलाज करवाने वह यूएस आए हुए हैं।