काले हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पाने के बाद 7 अप्रैल को जमानत पर रिहा होने वाले सलमान खान ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर कोई बयान दिया है। बॉलीवुड के 'दबंग खान' ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने सारे फैंस शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
2 of 3
- फोटो : SELF
सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मेरी तरफ से उन सभी लोगों के धन्यवाद, जिन्होंने मेरा साथ दिया और मुझ में अपना विश्वास बनाये रखा। आप सभी का शुक्रिया कि आपने मुश्किल समय में भी मेरे साथ अपना प्यार बनाये रखा।’
जोधपुर से मुंबई पहुंचने के बाद लाखों की तादात में ंमौजूद उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल था। सलमान के इस ट्वीट को उनके चाहने वालों के लिए रिटर्न गिफ्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि बेल मिलने के बाद सलमान जोधपुर से सीधे अपने मुंबई स्थित घर नहीं जा पाए थे. क्योंकि उनके इंतजार में हजारों की भीड़ घर के सामने खड़ी थी।