आयुष और अर्पिता की तस्वीरें
आज सलमान खान की बहन अर्पिता खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता के साथ कई शानदार और रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। एक तस्वीर में आयुष और अर्पिता रोमांटिक अंदाज में दिखे, तो वहीं दूसरी में दोनों अपने बच्चों, आहिल और आयत के साथ खुशी से पोज देते बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
आयुष की हुई थी सर्जरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष हाल ही में पीठ की दो सर्जरी से गुजरे हैं। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय तक दर्द को नजर अंदाज करते रहे। उन्हें लगता था कि यह मांसपेशियों का दर्द है। शूटिंग के दौरान दर्द बढ़ने पर डॉक्टर ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डियों में समस्या है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें अर्पिता और बच्चों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिला। उनके बेटे आहिल ने उनके लिए एवोकाडो टोस्ट बनाया और अर्पिता के साथ उन्होंने कई फिल्में देखीं। यह समय उनके लिए खास और खुशी भरा रहा।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने राघव के साथ पहली डेट का खोला राज, गूगल पर सर्च किया था मैरिटल स्टेटस..