फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने राघव के साथ पहली डेट का खोला राज, गूगल पर सर्च किया था मैरिटल स्टेटस

Sun, 03 Aug 2025 01:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Great Indian Kapil Show: हाल ही में परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए। कपिल शर्मा के साथ बातचीत में इस जोड़े ने अपनी पहली मुलाकात और प्यार की शुरुआत के बारे में खुलकर बात की।
 
विज्ञापन
कपिल शर्मा, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपल्स में से एक हैं। हाल ही में परिणीति और राघव कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर आए, जहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की। इसके साथ ही परिणीति ने राघव के साथ अपनी पहली डेट के बारे में भी खुलकर बताया।
विज्ञापन

 

कब हुई थी परिणीति और राघव की पहली मुलाकात
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दौरान परिणीति ने बताया कि राघव से उनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। जहां दोनों को ब्रिटिश काउंसिल से पुरस्कार मिल रहा था। परिणीति को मनोरंजन के क्षेत्र में और राघव को राजनीति में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। परिणीति के भाइयों ने उन्हें राघव से मिलने को कहा और संयोग से राघव उनके पीछे बैठे थे। मुलाकात के बाद परिणीति ने राघव को दिल्ली में मिलने का सुझाव दिया और राघव ने अगले ही दिन उन्हें नाश्ते पर बुला लिया। इस पर राघव ने मजाक में कहा कि उन्होंने मौके पर चौका मारा।

राघव और परिणीति की पहली डेट
परिणीति ने बताया कि पहली डेट पर वह पांच लोगों को साथ ले गई थीं। टेबल पर कुल 12-15 लोग थे। इसके बाद दोनों ने बातचीत शुरू की और पहली मुलाकात में ही शादी की बात कर ली। राघव को पहली नजर में प्यार हो गया था और परिणीति को भी लगा कि वे राघव से शादी करेंगी। भले ही उन्हें राघव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन

परिणीति ने लिया गूगल का सहारा
राघव ने बताया कि परिणीति ने डेट के बाद गूगल पर उनकी उम्र, शादीशुदा स्थिति और सांसद के कर्तव्यों के बारे में सर्च किया। परिणीति ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने राघव की हाइट भी चेक की थी, क्योंकि उन्हें लंबे लड़के पसंद हैं। राघव की हाइट सही होने पर उन्हें लगा कि वे परफेक्ट हैं। इसके बाद 3-4 महीनों में दोनों ने रोका कर लिया और सितंबर 2023 में शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें: Farah Khan: फराह खान ने रसोइए दिलीप का नाम लेकर फर्जीवाड़ा को लेकर दी चेतावनी, बोलीं- 'हम शिकायत कर रहे हैं'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें