फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: डोले-शोले दिखाते नजर आए सलमान खान, मिरर फोटो शेयर कर कहा- 'वो ही काम आएगा', यूजर बोले- 'सुल्तान'

Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Flaunts Post-Workout Physique: अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। यह वर्कआउट के बाद की तस्वीरे हैं, जिनमें वे अपने डोले-शोले दिखाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान अपने चाहने वालों को मोटिवेट करने में कसर नहीं छोड़ते। उनका अंदाज भी निराला है। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को सेल्फ केयर के लिए प्रेरित किया है। बॉलीवुड के भाईजान ने वर्कआउट के बाद की अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके साथ कैप्शन मजेदार है।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे भाईजान
सलमान खान इन दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरें वर्कआउट के बाद की हैं, जिनमें वे जिम में मिरर को निहारते नजर आ रहे हैं। सलमान खान अपनी सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
 

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को किया फिट रहने के लिए प्रेरित
पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'आईने में नजर आ रहे शख्स की ख्याल रखो और उसे प्रोटेक्ट करो। वो ही काम आएगा'। इस तरह एक्टर ने इस मजेदार कैप्शन के जरिए फैंस को अपना ख्याल रखने और फिजिकली फिट रहने के लिए मोटिवेट किया है। हमेशा की तरह सलमान खान के पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। 

Aankhon Ki Gustaakhiyan: बेटी की डेब्यू फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे संजय कपूर, भावुक होकर कही ये बात
विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'टाइगर लौट आया'
नेटिजन्स सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन को देख चौंक गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड का सुल्तान'। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान की दमदार वापसी'। एक यूजर ने लिखा, 'भाई शेप में और फॉर्म में लौट आए हैं'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'टाइगर फिर से आ गया'। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज हुई। मगर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। सलमान की यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें