सोहेल का पोस्ट
आज सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर लंदन के वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में, वह सीमा, निर्वाण और योहान के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के पीछे टेम्स नदी की खूबसूरती झलक दिख रही है। दूसरी तस्वीर में सोहेल और उनके छोटे बेटे योहान एक साथ आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सोहेल अपने परिवार के साथ रिक्शे में पोज देते नजर आ रहा है। इन शानदार तस्वीरों के साथ सोहेल ने कैप्शन में लिखा, "#Londondiares #familia।"
सीमा और सोहेल का करियर
सीमा जल्द ही रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के आगे के सीजन में दिखाई देने वाली हैं। वहीं, सोहेल खान को आखिरी बार तेलुगु फिल्म अर्जुन: सन ऑफ वैजयंती में देखा गया था और उन्होंने सलमान खान की बॉलीवुड फिल्म दबंग 3 में भी खास भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: कृति ने शेयर की 'तेरे इश्क में' के सेट से बीटीएस तस्वीरें, लिखा लंबा नोट; किया टीम का शुक्रिया..