बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से दर्शकों और उनके फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में फिल्म का 'हीरिए' और 'सेल्फिश' गाना रिलीज किया गया जिसे अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'सेल्फिश' गाने के बाद अब फिल्म का जल्द ही तीसरा गाना भी रिलीज हो सकता है। इस बात का खुलासा सलमान खान ने खुद किया है। बुधवार को सलमान खान ने फिल्म के नए गाने 'अल्लाह दुहाई है' का टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। 22 सेकेंड के इस टीजर में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज,अनिल कपूर और डेजी शाह नजर आ रहे हैं। फिलहाल अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह गाना कब तक रिलीज होगा, लेकिन सलमान के ट्वीट को देखकर कहा जा सकता है कि यह गाना जल्द ही रिलीज होगा।
आपको बता दें बीते दिनों रिलीज हुआ 'रेस 3' का गाना 'हीरिए' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गानों को यूट्यूब पर दो ही दिन में 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया था। 'हीरिए' गाने में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के डांस ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं। अब 'सेल्फिश' गाना दर्शकों को कितना पसंद आया है यह देखने वाली बात होगी।