फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हाईकोर्ट के चक्कर काट रहीं यामी गौतम, जानिए क्या है माजरा

Thu, 31 May 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yami gautam - फोटो : twitter
विज्ञापन
शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों मुंबई हाईकोर्ट के चक्कर काट रही हैं। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है। यामी गौतम कोर्ट के बाहर किसी केस के सिलसिले में नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की वजह से पहुंची हैं।
विज्ञापन


दरअसल यामी गौतम इस फिल्म में एक वकील का किरदार निभा रही है जिसकी तैयारी करने के लिए वह हाईकोर्ट जाती है वहां मौजूद वकीलों के कामकाज को देखती हैं ताकि फिल्म में अपने किरदार को वह बखूबी निभा सके।

फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर एक गढ़वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। जिसका नाम ललिता नौटियाल है। शाहिद फिल्म में गढ़वाली युवा की भूमिका में हैं, जो पेशे से वकील है। बिजली चोरी पर केंद्रित इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यामी आखिरी बार साल 2017 की शुरुआत में फिल्म 'काबिल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें