फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ी सलमान की सुरक्षा, घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Sun, 13 Oct 2024 02:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता के दावों के बाद यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन
गैलेक्सी के बाहर पुलिसकर्मी, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की निर्मम हत्या की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रिपोर्टों के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (का बाबा सिद्दीकी की हत्या से कथित तौर पर संबंध है। बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता के दावों के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

Neetu kapoor: रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को बताया सबसे ज्यादा फैशनेबल, बोलीं- 'मेरी मां खूबसूरती....'

 

गैलेक्सी के बाहर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
देर रात करीब 3 बजे बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले पर बात करते हुए एक पुलिस सूत्र ने जानकारी दी कि उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले जब सलमान खान बाबा सिद्दीकी को देखने के बाद जब वापस लौटे तो उनके चेहरे पर तनाव साफतौर पर नजर आया।
Bollywood Actress: आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक, अभिनय के साथ गायन में भी रुचि रखती हैं ये अभिनेत्रियां
 
 

गैलेक्सी के बाहर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लॉरेंस बिश्नोई से मिल चुकी है सलमान को धमकी
अप्रैल महीने से ही सलमान  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर हैं। इस मामले को लेकर अभिनेता 4 जून को मुंबई पुलिस के सामने एक बयान भी दर्ज करा चुके हैं। इस बयान के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई  ने अपने गिरोह के सदस्यों की मदद से उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। अभिनेता के मुताबिक वे उन्हें और उनके मेरे परिवार के लोगों को मारने की योजना बना रहे थे।"
 
विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी, एनसीपी नेता - फोटो : X / @BabaSiddique
दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान हरियाणा के मूल निवासी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है।
Jigra Controversy: करण जौहर-दिव्या खोसला के बीच छिड़ी जुबानी जंग! बिना नाम लिए एक दूसरे पर साधा निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें