सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच एक बार फिर ठन गई है। इसके पहले भी इन दोनों के बीच एक गहरी दरार थी। टकराव का ताजा मामला एक फिल्म को लेकर है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' का सोशल नेटवर्किग साइट पर जमकर मजाक उड़ाने के बाद सलमान खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के रिश्ते में दरार आ गयी थी। बीच में कुछ सामान्य हालत रहे लेकिन अब मामला फिर बिगड़ गया है।
सुनने में आया है कि सलमान और संजय के बीच तमिल फिल्म 'कांचना' के हिंदी रीमेक के राइट्स को लेकर ठन गई है। सलमान इस फिल्म के राइट्स खरीदने के इच्छुक हैं, जबकि भंसाली एक अरसे से 'कांचना' के राइट्स खरीदने में जुटे हैं।
सलमान का अचानक से इस फिल्म के लिए इच्छुक हो जाना भंसाली को रास नहीं आ रहा है। सलमान और भंसाली 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसे फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
वैसे खबरें ऐसे भी आ रही हैं कि 'कांचना' के हिंदी राइट्स शाहरुख खान और संजय दत्त की कंपनी भी खरीदना चाहती हैं ऐसे में 'कांचना' के मेकर्स मोटी रकम वसूलने की तैयारी में हैं।