फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर फिर छाएंगे सलमान खान, रिलीज करेंगे 'ट्यूबलाइट'

Sun, 02 Apr 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : कबीर खान इंस्टाग्राम
विज्ञापन
हर साल ईद के मौके पर अपने फैंस को तोहफा देने वाले सलमान खान इस साल भी कुछ खास लाए हैं। सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की रिलीज डेट आ गई है और फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट बताई। कहा जा रहा है कि सलमान और कबीर की जोड़ी 'बजरंगी भाईजान' वाला कमाल दोहरा सकती है। सलमान की फिल्में वैसे भी बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ डालती हैं और कबीर के साथ तो उनकी जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' और 'एक था टाइगर' में साथ में काम किया था और दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं।

ट्यूबलाइट की रिलीज डेट जाहिर होने के बाद ट्विटर पर सलमान खान के फैंस फिल्म के फर्स्ट लुक की भी डिमांड कर रहे हैं। 'We Want TUBELIGHT 1st Look' ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


फिल्म में सलमान के अलावा उनके भाई और जानी-मानी चाइनीज एक्ट्रेस जू जू नजर आएंगी। 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान भी कैमियो में दिखेंगे। शाहरुख और सलमान एक अरसे बाद साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। दोनों के फैंस के लिए ये ईद खास होने वाली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें