सलमान खान के परिवार को चाहने वालों के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आ रही हैं। उनके भाई सुहैल को घातक बीमारी होने के बाद अब उनके पापा सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
पिछले एक सप्ताह में सलमान के चाहने वाले को उनसे जुड़ी लगातार बुरी खबर आ रही हैं। पहले तो खबर आई कि उनके भाई सुहैल खान को डेंगू हो गया है। इसको लेकर सलमान भी सकते में आ गए थे। लेकिन बाद में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार आने लगा था।
लेकिन अभी उनकी हालत ठीक से सुधर भी नहीं पाई थी कि अब उनके पापा सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ गई हैं। इसी बीच बीते दिन सलमान का उनके सबसे घनिष्ट दोस्त आमिर खान से झगड़ा होने की भी खबरें आ गईं।
गौरतलब है कि आमिर खान के घर पर आयोजित एक पार्टी के दौरान हुई तीखी बहस के बाद मीडिया में सलमान और आमिर के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं।
कहा जा रहा है कि बहस के दौरान सलमान आमिर को ऐसी ऐसी बातें कह गए, जिससे उनकी आंखों में आंसू में आ गए। इस दोस्ती के टूटने की खबरों से अभी सलमान के चाहने वाले उबर भी नहीं पाए थे कि अब उनके पापा को लेकर ऐसी खबर आ गई।
क्या हुआ है सलमान के पापा को, क्यों हुए अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड की दिग्गज पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के सलीम खान, यानि भारत के सबसे चहेते अभिनेता सलमान के पापा को एक ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असल में 79 वर्षीय सलीम एक खास रोग से कई सालों से परेशान थे।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तकलीफ बढ़ती ही जा रही थी। इसलिए आखिरकार खान परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर रोग से संबंधित ऑपरेशन कराने का फैसला किया। खबर के मुताबिक रोग घातक है, लेकिन डॉक्टरों ने सलमान खान परिवार को बहुत न घबराने की सलाह दी है।
डॉक्टरों के मुताबिक सबकुछ नियंत्रण में और जल्द ही उनका ऑपरेशन कर छुट्टी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि सलीम-जावेद ने शोले समेत 'हाथी मेरे साथी', 'जंजीर', 'दीवार', 'त्रिशूल' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्में लिखी हैं।
क्या है वो रोग, कैसा ऑपरेशन
सलमान खान के परिवार की तरफ से पापा सलीम खान को लेकर अभी कोई बात नहीं कही गई है। अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता खान ने भी अभी अपने पापा की बीमारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
लेकिन परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सलमान के पापा कई दिनों से 'हार्निया' जूझ रहे थे। इसको लेकर उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उनके हर्निया का ऑपरेशन हो रहा है। सूत्र के मुताबिक डॉक्टरों ने घबराने की सलाह दी है।
सलीम खान की दो पत्नी हैं। जिनसे चार बच्चे अरबाज, सलमान, सोहेल और अलवीरा हैं। अर्पिता को उन्होंने गोद लिया था। उनकी पहली पत्नी का नाम सुशीला (सलमा खान) और दूसरी का नाम हेलन है।