फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: इस लड़की के साथ सलमान खान का डांस वीडियो हो रहा है वायरल, यूजर्स ने पूछा- कौन है?

Wed, 22 Dec 2021 08:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक पुराना डांस वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान एक लड़की के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक पुराना डांस वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान एक लड़की के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान खान लड़की के साथ एक गाने पर रिहर्सल कर रहे हैं। इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान इस वीडियो में लड़की के साथ ‘आवारा दिल मेरा' गाने पर रिहर्सल कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान बड़े ही मस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। वह लड़की के साथ स्टेप्स मैच करते हुए परफेक्ट डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, सलमान भाई रिहर्सल। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सलमान खान के एक प्रशंसक ने पूछा है-यह लड़की कौन है प्लीज इसका नाम बता दो। वहीं, एक अन्य यूजर्स ने सलमान खान और डांस करती हुई लड़की के एक्सप्रेशन की तारीफ की है और इसे जबरदस्त बताया है। एक यूजर ने लिखा कि इस डांस के लिए भी रिहर्सल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, वह कुछ दिन पहले बजरंगी भाईजान 2 की घोषणा भी कर चुके हैं। इससे पहले सलमान खान को फिल्म अंतिम में देखा गया था। जल्द ही वह कटरीना कैफ के साथ दिल्ली में टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे। यह शेड्यूल 15 दिन का होगा। सलमान खान के फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें