फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बोनी कपूर ने शर्मिला टैगोर के साथ शेयर की तस्वीर, लिखी यह बात

Wed, 22 Dec 2021 05:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का पहला क्रश कौन थी? उन्होंने इस बात का खुलासा खुद ही किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनका पहला क्रश कोई और नहीं, बल्कि शर्मिला टैगोर थीं।
विज्ञापन
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप जानते हैं कि फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का पहला क्रश कौन थी? उन्होंने इस बात का खुलासा खुद ही किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनका पहला क्रश कोई और नहीं, बल्कि शर्मिला टैगोर थीं। इस बात को बताते हुए बोनी कपूर ने शर्मिला टैगोर के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है। बोनी कपूर ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपने पहले क्रश से मिलवाया। इस तस्वीर में बोनी कपूर और शर्मिला टैगोर पोज दे रही हैं।

विज्ञापन

 

इस पोस्ट के कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा है- माई फर्स्ट क्रश। इसके आगे उन्होंने दिल वाली इमोजी बनाई है। इस तस्वीर में बोनी कपूर ने काले रंग की हुडी और मैचिंग पैंट पहन रखी है। जबकि शर्मिला टैगोर ने कुर्ता पहना हुआ है। यह तस्वीर बोनी कपूर ने एक दिन पहले शेयर की है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह तस्वीर पुरानी है या फिर हाल ही में क्लिक की गई है। इस तस्वीर के नीचे बोनी कपूर की सबसे छोटी बेटी खुशी ने भी कमेंट किया है। अभिनेता-राजनेता खुशबू सुंदर ने कमेंट करते हुए लिखा,  हर किसी की ड्रीम वुमन .. कश्मीर की कली हमेशा के लिए।

इस तस्वीर को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इसपर जमकर कमेंट किये हैं। गौरतलब है कि बोनी कपूर अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी फिल्मों और परिवार की पुरानी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस हफ्ते के शुरुआत में उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म वो 7 दिन की मेकिंग से ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें