फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पांच क्लिक में पढ़िए, सलमान खान की पूरी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल पुराने 'हिट एंड रन' मामले में सलमान खान को पांच साल की जेल हो गई है। अब वह 10 मई से 7 जून तक जेल में रहेंगे। यह सलमान की जिंदगी का सबसे भयावह दिन है। लेकिन उनकी पूरी जिंदगी उतार-चढ़ावों से भरी रही है। पढ़िए, एक खास रिपोर्ट।
विज्ञापन


चर्चित स्क्रिप्ट राइटर जोड़ी सलीम-जावेद में सलीम के बेटे सलमान खान ने 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में बतौर सहायक अभिनेता डेब्यू किया। पर असल में वो हीरो नहीं, निर्देशक बनना चाहते थे। इसी कारण उन्हें कुछ दिनों तक अपने आप से संघर्ष करना पड़ा।

इससे उबरते हुए 1989 में उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई। लेकिन इसमें रोड़ा अटक गया। उन दिनों पाइरेसी के चलते फिल्म इंडस्ट्री की हालत बेहद पतली चल रही थी। प्रिंट्स के खर्चे को ध्यान में रखकर ये फिल्म कुछ जगहों पर ही रिलीज की गई। लेकिन फिल्म आते ही लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी। इसे देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म के प्रिंट्स की संख्या बढ़ा दी।
विज्ञापन

ढंग से चमकने से पहले ही ओझल होने लगे सलमान

सलमान ने अपने दमदार अभिनय के दम पर जल्द ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। लेकिन 28 सितंबर 2002 की एक रात ने उन्हें हीरो से विलेन बना दिया। वह एक पार्टी से लौट रहे थे और नशे में थे। इसी दौरान उनकी कार ने फुटपाथ पर सोए हुए चार व्यक्तियों को कुचल दिया। जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। बुधवार को मामले में सलमान को नशे में गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई।

इसके अलावा उन पर बिना लाइसेंस की रिवॉल्वर रखने और दोस्तों के साथ राजस्थान के जंगल में चिंकारा मारने का भी आरोप है। मामला अभी अदालत में है।

यही नहीं, कुछ साल पहले सलमान रणबीर कपूर से एक नाइट क्लब में उलझ बैठे थे। दोनों में मारपीट भी हुई थी। ‌बाद में सलमान को इसके लिए मांफी मांगनी पड़ी।

खत्म होने की कगार पहुंच था करियर

निजी जिंदगी की उथल-पुथल का असर सलमान की फिल्मों पर भी पड़ा। एक ऐसा दौर भी आया जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। क्योंकि, शादी करके फंस गया यार, जानेमन, बाबुल, सलाम-ए-इश्क, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, युवराज, वीर, मिस्टर एंड मिसेस खन्ना, हैलो, सांवरिया वो फिल्में हैं, जिन्होंने सलमान के करियर को खत्म होने की कगार पर पहुंचा दिया। 
लेकिन इसी बीच गोविंदा के साथ आई पार्टनर और उसके कुछ दिन बाद प्रभुदेवा की फिल्म वांटेड से सलमान ने नई शुरुआत की।

इसके बाद रेडी, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, किक जैसी एक के बाद एक सफल फिल्मों ने उन्हें फिर से चोटी पर पहुंचा दिया। इसी दौरान उन्हें टीवी शो बिग बॉस और दस का दम ने अच्छी लोकप्रियता दी।

सलमान ने कुछ यूं सुधारी अपनी छवि

सलमान खान ने अपनी छवि अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए सुधारी। उन्होंने इसके जरिए कई जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह देश के कई शहरों में बीइंग ह्यूमन शॉप खोलेंगे। इसके जरिए जो भी कमाई होगी उसे वे भलाई के कार्यों में लगाएंगे।

इसके ‌अलावा वो लगातार सिनेमा जगत के अपने दोस्तों की निजी तौर पर मदद करते रहे। दोस्तों की फिल्मों में कैमियो के लिए तो वो रोल या कहानी के बारे में बात करने के बजाय ये पूछते हैं कि कब आना है।

फिर उनकी दरियादिली भी सरेआम है। महंगे गिफ्ट देना हो, या बॉडी बनाने की और फिटनेस की टिप्स, या फिर छोटे अभिनेताओं को फिल्मों में अवसर उपलब्‍ध कराना हो। हाल ही में जम्मू कश्मीर में एक विधवा की मदद कर वह चर्चाओं में आए थे।
विज्ञापन

दिल के मामले में हर बार हारे सलमान

सलमान खान को दिलफेंक किस्म का इंसान समझा जाता रहा है। फिल्मों में आने से पहले से ही संगीता बिजलानी से उनका रोमांस चल रहा था। बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, पर अलगाव हो गया। फिर ऐश्वर्या राय, सलमान के जिंदगी में आईं।

इनके प्यार में वो इतने पागल हो गए कि एक बार उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर पहुंच कर काफी हंगामा किया। इस वजह से ऐश को उस फिल्म से हटा दिय गया। फिर दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं।

इसके बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबरॉय से नजदीकियां बढ़ाई तो सलमान का उनके साथ पंगा हो गया। ऐश्वर्या के बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। लेकिन अब वो रणबीर कपूर से शादी करने जा रही हैं। जबकि सलमान अभी तक किसी के साथ सेटल नहीं पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें