फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलस का मारा है बॉलीवुड का यह सितारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहां बॉलीवुड सितारे कैरियर चमकाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं वहीं यह सितारा जिसका कैरियर कई फिल्मों के बाद भी पटरी पर नहीं आ पाया है मार्निंग वॉक तक से दूर हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में आखिर ‌इसका कैरियर भला कैसे चमक पाएगा। इस सितारे को ले देकर हाल ही में एक प्रभावशाली बैनर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायौ' भी हाथ लग गई है।

जिसकी मेहनत में ही इस सितारे को पसीने आने लग गए। गौरतलब है कि आजकल के सितारे जमकर वर्क आउट और जबर्दस्त मेहनत में विश्वास रख रहे हैं। तो ऐसे में कहीं इस सितारे को यह आलस आगे तक ले जाने में न रोक दे।
Trending Videos
विज्ञापन

धकान भरी फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

अभिनेता नील नितिन मुकेश अगली फिल्म ​'​प्रेम रतन धन पायो​'​ की शूटिंग में व्यस्त हैं और काफी थकान महसूस कर रहे हैं, जिसके कारण वह सुबह दौड़ लगाने भी नहीं जा रहे।

​​ नील ने तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इसमें वह बिस्तर पर पड़े ऊंघ रहे हैं और उनकी बगल में उनका पालतू कुत्ता सोया हुआ है। नील गुलाबी टीशर्ट पहने दिखे।

​​ नील (33) ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा​, "सोमवार सुबह की दौड़ के लिए आलस आ रहा है। सेवा बिन मेवा नहीं।​"​

​​ सूरज बड़जात्या निर्देशित ​'​प्रेम रतन धन पायो​'​ में सलमान खान और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और अनुपम खेर भी हैं। फिल्म दीवाली (11 नवंबर) पर रिलीज हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें