फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- मूसेवाला जैसा होगा अंजाम

Sun, 05 Jun 2022 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया है कि उन्हें टहलने के दौरान एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में सलमान को जान से मारने की बात कही गई है। 
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली है। एक्टर को यह धमकी एक लेटर के जरिए दी गई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला।

विज्ञापन

क्या लिखा था लेटर में?

इस लेटर में एक्टर को धमकी देते हुए लिखा था कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे। जानकारी के मुताबिक सलीम खान को यह पत्र करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच मिला है। फिलहाल इस लेटर के सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है धमकी
कुछ दिनों पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। बता दें कि लॉरेंस सलमान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

विज्ञापन


इस वजह से गैंगस्टर ने दी थी धमकी
सलमान खान का काला हिरण केस में नाम सामने आने के बाद लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल, बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि गैंगस्टर ने सलमान को मारने की घोषणा कर दी थी। साल 2008 में एक कोर्ट के बाहर लॉरेंस ने धमकी देते हुए कहा था कि वह जोधपुर में सलमान को मार देगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें