फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के करीब पहुंच गए थे सलमान; शेयर किया खौफनाक स्टंट का किस्सा, बोले- 'सिर पहाड़ से टकराया और मैं नीचे...'

Sat, 16 May 2026 05:39 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान ने फिल्म 'जागृति' की शूटिंग में एक स्टंट के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि यह कितना खतरनाक था। इस स्टंट में वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म 'मैंने प्यार किया' से शोहरत मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर में कई कामयाब फिल्में दी हैं। हाल ही में, 60 साल के इस एक्टर ने उडुपी में फिल्म 'जागृति' की शूटिंग के दौरान हुए एक खतरनाक हादसे को याद किया। उन्होंने बताया है कि कैसे वह स्टंट करते हुए मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। इस फिल्म में करिश्मा कपूर भी लीड रोल में थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान ने सुनाया किस्सा
वैरायटी इंडिया से बातचीत में सलमान खान ने कहा, 'एक बार हम उडुपी में 'जागृति' नाम की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां 80 फुट ऊंचा एक पहाड़ था, जिसका बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था। जब मैंने नीचे से उसे देखा, तो मुझे लगा कि हां, मैं यह छलांग लगा सकता हूं। पहले हमें कूदने के लिए एक या दो बक्से मिलते थे, लेकिन यह एक ऊंची छलांग थी। इसलिए, उन्होंने मेरे लिए बक्सों की तीन परतें लगाईं और उनके ऊपर एक गद्दा बिछा दिया। मैंने कहा, 'अब मैं तैयार हूं।' मैं ऊपर चढ़ता गया, चढ़ता गया। ऊपर पहुंचकर मुझे नीचे रखे बक्से दिखाई नहीं दे रहे थे, क्योंकि पहाड़ का बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था।'

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शूटिंग वाली जगह पर जमा हुई थी भीड़
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें पूरी तरह से अपने अंदाजे के आधार पर ही छलांग लगानी थी। हालांकि शुरू में वह ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन वहां पहले से ही काफी भीड़ जमा हो चुकी थी, और उन्हें लगा कि पीछे हटना उनकी शान के खिलाफ होगा। सलमान ने कहा कि तब उन्होंने खुद से कहा कि उन्हें यह छलांग लगानी ही है और उन्हें इस बात पर भरोसा था कि उनकी जान बचाने के लिए नीचे बक्से जरूर रखे होंगे।

क्या 'स्पिरिट' से सामने आया प्रभास का लुक? धोती और चप्पल में दिखे अभिनेता; फैंस हुए उत्साहित

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : X
सलमान खान ने लगा दी छलांग
सलमान ने बताया, 'जब मैंने बक्सों की तरफ देखा, तो उस ऊंचाई से वे माचिस की डिब्बी जैसे लग रहे थे। मुझे कूदना ही था, इसलिए मैंने दौड़ लगाई, आगे बढ़ा, और कंकड़-पत्थरों पर मेरा पैर फिसल गया। मेरे बाल पहाड़ की चट्टान से हल्के से टकराए, और मैं नीचे गिर गया।' इस तरह इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। अब वह चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। 
इसके अलावा, सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है। अभी इसका टाइटल रिवील नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें