फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबू टॉपिक्स पर काम नहीं करना चाहते आयुष्मान खुराना? अब चुनेंगे फैमिली सब्जेक्ट्स, एक्टर ने बताई बड़ी वजह

Sat, 16 May 2026 05:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना लंबे समय से बॉलीवुड में ऐसे विषयों पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। जानिए इस पर एक्टर ने क्या कहा। 

विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘शुभ मंगल सावधान’ में इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो या आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ में स्पर्म डोनेशन, आयुष्मान ने हमेशा अलग और बोल्ड विषयों को चुना। उनकी इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इस मामले पर एक्टर ने बड़ा बयान दिया है। 

मैंने सारे टैबू टॉपिक्स खत्म कर दिए हैं

विज्ञापन

अब इन सब फिल्मों के बाद आयुष्मान का नजरिया थोड़ा बदल गया है। अब वह ऐसी फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके और जो ज्यादा ज्यादा लोगों से जुड़ सकें।

हाल ही में द राइट एंगल दो दिए इंटरव्यू के दौरान जब आयुष्मान से पूछा गया कि वह आगे किस टैबू सब्जेक्ट पर फिल्म करना चाहेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मुझे लगता है मैंने सारे टैबू टॉपिक्स खत्म कर दिए हैं। मैंने ऐसे कई विषयों पर फिल्में की हैं। लेकिन इससे फैमिली ऑडियंस थोड़ी लिमिट हो जाती है।
विज्ञापन


कोविड महामारी से पहले मैंने इस तरह की कई फिल्में कीं। उसके बाद मैंने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्में भी कीं, लेकिन उन्हें बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा मुझे उम्मीद थी।’
 

आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड के बाद चीजें बदल गईं
हालांकि आयुष्मान का कहना है कि इससे उनके बोल्ड चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने आगे कहा, ‘OTT के बड़ा होने के बाद मैंने ऐसी फिल्मों पर ध्यान देना शुरू किया जो ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें।

ये भी पढ़ें- ’क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है?’, ‘सीक्रेट डायरेक्टिंग’ की अफवाहों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

अब मैं ऐसे रिलेटेबल सब्जेक्ट्स चुनना चाहता हूं जिन्हें लोग परिवार के साथ बैठकर देख सकें। महामारी से पहले सब कुछ अलग था। उस समय मेरी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिलता था, लेकिन कोविड के बाद चीजें बदल गईं।’

विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज ‘पति पत्नी और वो दो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे पहले दिन औसत ओपनिंग मिली। आने वाले समय में वह ‘यह प्रेम मोल लिया’ और ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें