सुपरस्टार सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा एक्टिंग में अपना डेब्यू करने को तैयार है। वो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुनील थंडानी की शॉर्ट फिल्म 'परिणीति' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
श्वेता फिल्म में परिणीति का ही किरदार निभाते नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कीटू गिडवानी और कंवलजीत सिंह भी होंगे। श्वेता ने बताया, 'फिल्म में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा था। टीम को धन्यवाद, मैं अपने किरदार के साथ बहुत सहज थी।'
इस फिल्म के बारे में उन्होंने बताया, 'इसकी कहानी एक कपल के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। ये साथ में रहने और काम करने की महत्ता को दर्शाती है जो रिलेशनशिप को खुशहाल बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी
है।'
बता दें कि श्वेता पिछले दिनों एक्टर पुलकित सम्राट के साथ तलाक को लेकर चर्चा में आई थीं।