परिवार के साथ शेयर की तस्वीर
कुछ समय पहले, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ ईद-उल-अजहा मनाते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में, अभिनेता को अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान, अपनी दोनों बहनों, अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री और अपने माता-पिता, सलीम खान और सुशीला चरक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
यूजर्स ने पोस्ट पर लुटाया प्यार
सलमान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी भाईजान की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेत्री तब्बू ने भी अभिनेता की पोस्ट पर एक हार्ट इमोजी बनाते हुए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘बेहद प्यारी तस्वीर है। आपको और आपके पूरे परिवार को ईद मुबारक हो।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल द फैमिली इन वन फ्रेम। सभी बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत दिनों के बाद पूरा परिवार एक साथ आया है। यह तस्वीर देखकर सच में काफी खुशी हो रही है।’
College Romance 4: फिर शुरू होगा 'कॉलेज रोमांस' का नया दौर, आशुतोष पंकज की सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर जारी
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, सलमान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे, जो 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ , शाहरुख खान, इमरान हाशमी, रिद्धि डोगरा, अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।