रियलिटी शो बिग बॉस से सलमान खान बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कोई और इस शो को होस्ट करेगा।
बिग बॉस सीजन 8 का होस्ट करने वाला बदल गया है। अब इस शो को अजय देवगन होस्ट करेंगे। पिछले कुछ सीजन से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे।
अब जब बिग बॉस का आठवां सीजन आएगा तो उसमें आपको सलमान की जगह अजय देवगन होस्ट करते हुए दिखेंगे।
पहले इस नाम के लिए रणबीर कपूर का नाम सबसे आगे था। इसके पहले सलमान कई कार्यक्रमों में खुद को इस शो से अलग करने की बात कह चुके थे।