बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने और शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। एक बातचीत के दौरान सलमान ने शाहरुख के साथ अपनी ऑफ-स्क्रीन और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात की है। इसके साथ ही फैंस को 'टाइगर 3' शो के दौरान पटाखे फोड़ने के खिलाफ चेतावनी भी दी।
सलमान खान हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'हमारी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से बेहतर है, जब ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी है, तो आप ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को समझ सकते हैं।' इस वर्ष की शुरुआत में सलमान खान ने सिद्धार्थ आनंद की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के लिए कैमियो किया था।
Ranbir Kapoor: 'इंडियन आइडल' शो में भावुक हुए रणबीर कपूर, महेश भट्ट ने अपने दामाद के लिए कही यह बात
शाहरुख की पठान के बाद दिवाली पर सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई है। सलमान की टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा वाईआरएफ की फिल्म टाइगर बनाम पठान में दोनों स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान ने कहा, 'मैं हमेशा अपने फैंस से कहता हूं कि वह आपके भाई का भाई है, इसलिए उसे कुछ नहीं होना चाहिए। इसलिए मेरे फैंस ने इतना कुछ नहीं किया। मैं इतना सोशल मीडिया नहीं देखता, मैं ट्रोलिंग को नहीं समझता, इसलिए जो चीज मुझे समझ में नहीं आती वह मुझे ज्यादा परेशान नहीं करती, न ही शाहरुख को।'
सलमान खान ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था, सोशल मीडिया पर फैंस क्लब एक-दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने दिवाली पर टाइगर 3 की रिलीज के जश्न में सिनेमा हॉल के अंदर फैंस द्वारा पटाखे चलाने को लेकर बात की थी। सलमान ने कहा था, 'ऐसा मत करो। ये बहुत खतरनाक है, बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगर ये प्रशंसक सोचते हैं कि वे ऐसा करके मेरा सम्मान अर्जित करते हैं, तो ऐसा नहीं है। आग लग सकती है और लोगों की जान जा सकती है और मैं नहीं चाहता कि कोई दुर्घटना हो।'
Adah Sharma: सुशांत सिंह का घर खरीद रही हैं अदा शर्मा? अभिनेत्री ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ खुद बताया सच