26 साल पुराना काला हिरण मामला सलमान खान का अब तक पीछा नहीं छोड़ सका है। इस मामले की वजह से ही अभिनेता लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। गैंग की ओर से उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, कुछ महीने पहले उनके घर के बाहर गोलीबारी भी की जा चुकी है। यही वजह है कि सलमान इन दिनों कड़ी सुरक्षा के घेरे में रह रहे हैं।
Animal Park: एनिमल पार्क का कर रहे इंतजार? भूषण कुमार ने फिल्म पर दे डाला बड़ा अपडेट
सलमान का पुराना वीडियो वायरल
सलमान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के समय का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सलमान खान को बेबाक अंदाज में बैठे हुए देखा जा सकता है। उस समय पांच दिन तक जेल में रहने के बाद सलमान खान को जमानत मिली थी। इसके बाद वह जोधपुर जेल से रिहा हुए थे। इस वीडियो में वह कुछ लोगों से इस केस पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला को लगा कि वह मरने वाली हैं, सुनाई दिल झकझोर देने वाली दास्तां
सलीम खान भी कर चुके हैं बेटे का बचाव
हाल ही में सलमान के पिता सलीम खान ने एक बातचीत में साफतौर पर बताया था कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि सलमान को शिकार का शौक नहीं है। उनके मुताबिक सलमान ने उनसे बताया था कि उन्होंने हिरण को नहीं मारा है।
इस फिल्म में नजर आने वाले हैं सलमान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही सिकंदर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा सलमान के पास किक 2 भी है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Sharda Sinha Chhath Songs: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना ‘छठ’ है अधूरा, देखें उनके टॉप गीतों की लिस्ट