कार्तिक आर्यन, विद्या बालन-माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। यूं तो इसका मुकाबल रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से है, लेकिन बाजी भूल भुलैया जीतती दिख रही है। देश के साथ-साथ यह फिल्म विदेशों में भी अच्छे नोट छाप रही है।