सलमान खान किस क्यों नहीं करते यह बात अब किसी के लिए सरदर्द बनती जा रही है।
सलमान खान पर्दे पर किस करने से बचते हैं। कोई फिल्म निर्देशक इस बात का खास ख्याल रखता है कि वह सलमान खान की फिल्म में ऐसा सीन न डाले।
कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि उत्साह में किसी निर्देशक ने किस सीन का प्लान कर लिया है लेकिन सलमान से ऐसा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया।
अब एक अभिनेत्री को सलमान खान का किस न करना अखरने लगा है। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक को इस बात का कष्ट है कि सलमान खान पर्दे पर किस नहीं करते।
वीना मलिक ने कहा कि उनकी तो इच्छा पर्दे पर सलमान खान के साथ किस सीन देने की है। लेकिन समस्या इस बात की है सलमान खान पर्दे पर किस ही नहीं करते।
वीना मलिक ने कहा कि जब सलमान पर्दे पर किस सीन करना शुरू करें तो उनकी यह बात जरूर याद रखें। वीना मलिक ने शाहरुख के साथ भी फिल्म करने की इच्छा प्रकट की।