फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि: महीनों बाद आखिरकार फिल्म के ट्रेलर को मिली मंजूरी, जानें कब रिलीज होगी सलमान की मच-अवेटेड फिल्म

Thu, 05 Nov 2026 09:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 
  • फिल्म के ट्रेलर को कई महीनों की देरी के बाद आखिरकार CBFC से मंजूरी मिल गई है। 
  • जानें कब रिलीज हो सकती है सलमान की अपकमिंग फिल्म।
विज्ञापन
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' असल में ईद के मौके पर 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। फिर इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया और उम्मीद थी कि फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन फिर इसकी रिलीज में अड़चन आ गई। अब फिल्म के ट्रेलर को आखिरकार CBFC से मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली
4 नवंबर 2026 को फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसकी अवधि 4 मिनट 43 सेकंड है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स अब फिल्म की नई रिलीज तारीख पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए 20 नवंबर या 11 दिसंबर की तारीख पर चर्चा चल रही है। फिल्म को देशभर में सिनेमाघरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जियो स्टूडियोज के पास है। हालांकि, मेकर्स की ओर से नई रिलीज तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
यह था फिल्म का पुराना नाम
सलमान खान की इस फिल्म का एलान पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से किया गया था। हालांकि, इस साल फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है।
विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान
  • फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
  • वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
  • उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • वहीं, अभिनेता विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने वाले की आवाज देंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने तोड़ा रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें