फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान का नया पैंतरा, बनाएंगे वेबसाइट

Wed, 26 Jun 2013 07:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2002 के हिट एंड रन मामले में दोषी सलमान खान ने इस मामले में अब एक नया पैंतरा लिया है। सलमान इस मसले को जनता के बीच ले जाना चाहत हैं। इसके लिए वह एक वेबसाइट लांच करेंगे।
विज्ञापन


सलमान खान "www.salmankhanfiles.com" एड्रेस वाली वेबसाइट लांच करने जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार सलमान खान चाहते हैं कि हिट एंड रन मामले में उनका नजरिया भी लोग इस साइट के जरिए जानते रहें।

सलमान खान की कोशिश रहेगी कि वह हिट एंड रन वाले केस में वे तथ्य जो कोर्ट में रख रहे हैं अपने प्रशंसकों के साथ भी शेयर कर सकें। ताकि लोगों को बराबर सूचनाएं मिलती रहें।  
विज्ञापन


सलमान खान इस बात से चिंतित हैं कि कहीं इस मामले में उनकी छवि एक बुरे आदमी की न बन जाए। इसलिए इस केस की सुनवाई के दौरान ही सलमान समय-समय पर अपना पक्ष रखते रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार सलमान खान इस बात से डरे हुए हैं कि यदि उनकी इमेज सार्वजनिक तौर पर बुरी होगी तो सकता है कि फैसला उनके खिलाफ चला जाए। लेकिन यदि मीडिया में सलमान खान के पक्ष की भी खबरें आती रहेंगे तो यह केस संतुलित रहेगा।

फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की भी चर्चा है कि संजय दत्त यदि अपनी इमेज क्लीन रखते तो संभव था कि फैसला उनके पक्ष में आता। शायद यही गलती सलमान खान नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें