बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान के तलाक को लेकर मजाक किया। बता दें कि अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जबकि सोहेल की शादी 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' फेम सीमा सजदेह से हुई थी। दोनों का तलाक हो चुका है।