परिवार मिलन की यह तस्वीर सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में सलमान के अलावा हेलन, अभिनेता के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान नजर आए। तस्वीर में सलमान के भाई अरबाज और सोहेल, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री, बहनोई आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री, भतीजे निर्वाण, योहान खान और अयान अग्निहोत्री भी दिखे। साथ ही आयुष और अर्पिता के बेटे आहिल और बेटी आयत भी फैमिली फोटो का हिस्सा बनें।
Rakhi Sawant: फैंस का फोन छीनकर भागीं राखी सावंत, हरकत देख भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के फैमिली फोटो पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। वहीं बात करें अभिनेता की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बारे में तो यह फिल्म सलमान की ईद को दिवाली नहीं बना पाई यानी दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम अहम भूमिका में नजर आए।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम