दुबई से लौटे सलमान को एयरपोर्ट पर मिलने फैंस की भीड़ पहुंची थी। इस भीड़ में बहुत से फैंस सलमान खान से मिलने और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुपरस्टार के चारों ओर प्रशंसकों की भीड़ जमा है और एक लगातार प्रशंसक सलमान से हाथ मिलाने की बार-बार कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह ऐसा करता है सलमान खान उसकी तरफ घूर के देखते हैं और इतने में ही अभिनेता के बॉडीगार्ड शेरा फैन को धक्का मारकर दूर धकेल देते हैं।
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : social media