फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार भाईजान ने कैटरीना के लिए बोल दी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' के बाद से कैटरीना कैफ का साथ काम नहीं किया है। लेकिन अब सलमान ने खुद कैटरीना के साथ आने की इच्छा व्यक्त की है। सलमान का कहना है, 'अगर मेरी आने वाली फिल्म में कैटरीना मेरे साथ होती हैं तो मुझे बेहद खुशी होगी लेकिन फिलहाल मैं इस बारे में कुछ भी नहीं बता सकता।
विज्ञापन


सलमान और कटरीना ने कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' के बाद साथ काम नहीं किया है और आमतौर पर सलमान से जुड़े किसी भी सवाल से कैटरीना बचती आई हैं। लेकिन सलमान की आगामी फिल्म (जिसके निर्माता अतुल अग्निहोत्री होंगे) में यह दोनों सितारे फिर से साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन

'कल को कुछ बदल भी सकता है'

सलमान ने अतुल के साथ काम करने की बात कहते हुए कहा कि 'मैं अतुल की अगली फिल्म में काम कर रहा हूं लेकिन मैं इस संबंध में अभी कुछ नहीं कह सकता क्योंकि कल को कुछ बदल भी सकता है।'

वैसे सलमान ने यह जरूर कहा कि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर सकते हैं। क्योंकि यह फिल्म एक एक्शन रोमांस हो सकती है और कबीर ऐसी फिल्मों के माहिर माने जाते हैं।

कैटरीना से ब्रेक-अप के बाद दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए उनके प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का इंतजार खत्म होगा या नहीं ये तो फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल होने के बाद ही पता चलेगा। सलमान इस समय अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को फाइनल टच देने में लगे हुए हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें