सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : Social Media
फिल्म ‘टाइगर 3’ के मुहूर्त में शामिल होने के लिए कैटरीना कैफ को भी आखिरी वक्त में सूचना मिली तो वह चहक उठीं। फिल्म की टीम ने ‘टाइगर 3’ के मुहूर्त की पूरी तैयारी बहुत गोपनीय रखी और इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा और इमरान हाशमी के अलावा यशराज फिल्म्स के भी गिने चुने लोग ही इस पूजा में सम्मिलित रहे।
जानकारी के मुताबिक अपने 50वें साल के दौरान वाईआरएफ हिंदी सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का श्रीगणेश करने जा रहा है। ’टाइगर 3’ इतने विशाल पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया और ‘पठान’ का मामला भी बिल्कुल ऐसा ही है। कंपनी का दावा रहा है कि जब ये फिल्में थिएटरों में रिलीज होंगी तो दर्शकों के लिए एक अद्भुत, दर्शनीय और मनोरंजक शाहकार साबित होंगी।
फिल्म ‘टाइगर 3’ की पूजा के दौरान हर किसी के चेहरे से जोश और एनर्जी जलक रही थी। सभी सितारे टाइगर फ्रेंचाइज की कहानी आगे बढ़ाने को लेकर रोमांचित थे। ‘पठान’ की शूटिंग के लिए सलमान के निकलने से पहले उन्होंने एक-दूसरे के साथ करीब एक घंटे का शानदार समय बिताया।