फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान खान सबसे खराब हीरो'

Wed, 12 Feb 2014 02:55 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान सबसे कमजोर हीरो हैं। यह बात उनकी एक चहेती अभिनेत्री ने कही है। सलमान की प्रतिक्रया बाकी है।
विज्ञापन


कॉफी विद करन के हर एपीसोड में कुछ न कुछ नए खुलासे होते हैं। ताजा मामला उस शो का है जिसमें शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट बनकर आए थे।

एक रैपिड फायर क्वेश्चन सीरिज में इन दोनों से सबसे खराब अभिनेताओं का क्रम बताने को कहा गया। इन दोनों ने जो पांच सबसे खराब अभिनेता बताए उसमें सलमान खान का नंबर नीचे से दूसरा था।
विज्ञापन


सबसे खराब अभिनेता की इस सीरिज में रणवीर सिंह को सबसे नीचे रखा गया। यह बात सलमान खान और उनके फैंस को हैरान कर सकती है।

यह बात उन सोनाक्षी सिन्हा ने कही है जो सलमान खान को अपना गॉडफादर कहने से नहीं थकती रही हैं। मालूम हो कि सलमान ने ही उन्हें दबंग जैसी बड़ी फिल्म से ब्रेक दिया था।
विज्ञापन


वैसे शाहिद कपूर भी सलमान की प्रशंसा करते आए हैं। शाहिद कपूर की ख्वाहिश भी सलमान के साथ कोई फिल्म करना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें