फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानिए इस सुपरस्टार को, क्या जॉन अब्राहम हैं?

Wed, 07 Aug 2013 07:51 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आपने जॉन अब्राहम को क्लीन शेव और हैंडसम मॉडल-एक्टर की तरह देखा होगा, लेकिन ‘मद्रास कैफे’ के कुछ दृश्यों में उनका लुक आपको चौंका देगा। बढ़े और बिखरे बाल, घनी-बढ़ी हुई दाढ़ी-मूंछें, सूखे होंठ और उखड़ा-उखड़ा-सा चेहरा।
विज्ञापन


असल में यह सब कहानी की डिमांड पर हुआ है। बॉलीवुड के सबसे हॉट सितारों में से एक जॉन का यह लुक हॉलीवुड सितारे ऑस्कर वितेजा अभिनेता टॉम हैंक्स की फिल्म ‘कास्ट अवे’ से प्रेरित है। राजनीतक थ्रिलर ‘मद्रास कैफे’ जॉन की महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसमें वह प्रोड्यूसर भी हैं।



फिल्म का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया है। फिल्म के लिए जॉन ने कई महीने तक तैयारी करके न केवल अपनी बॉडी को खुफिया एजेंट की तरह बनाया, बल्कि जंगलों में महीनों रहने वाले आदमी का लुक भी उन्होंने बाल और दाढ़ी बढ़ा कर अपनाया।
विज्ञापन


जॉन के अनुसार, ‘हमने फिल्म को पूरी तरह वास्तविक बनाने की कोशिश की है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए हैं। यह काफी चुनौती भरा था।’ उल्लेखनीय है कि जॉन की इस फिल्म का नाम पहले ‘जाफना’ था और इसमें श्रीलंका में तमिल समस्या को लेकर भारतीय एजेंट की कहानी कही गई है।

दक्षिण के कुछ शहरों मे फिल्म का यह कह कर विरोध किया जा रहा है कि यह तमिल-विरोधी फिल्म है। हालांकि जॉन ने विरोधियों से कहा है कि पहले वे फिल्म देखें। उसके बाद बात करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें