फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: प्यार में अंकिता लोखंडे को मिला था धोखा, शो में आयशा खान से बोलीं- मैं यह सब भुगत चुकी हूं

Fri, 12 Jan 2024 12:35 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

वो एकदम एक रात में गायब हो गया। उसे सफलता मिल रही थी और लोग उसके कान भर रहे थे। फिर वो कभी लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 17' में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ भाग ले रही हैं। शो की शुरुआत से लेकर अभी तक अंकिता ने अपनी हर सच्चाई को दर्शकों के सामने बेबाकी से रखा है। 'बिग बॉस' के घर में अंकिता कई बार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर भावुक होती देखी जा चुकी हैं। बुधवार के एपिसोड में अंकिता और आयशा खान आपस में बातचीत कर रही थी। इसी दौरान वह कुछ ऐसा बोल गईं कि, दर्शक कयास लगाने लगे कि कहीं अंकिता का इशारा सुशांत की तरफ तो नहीं था। 
विज्ञापन


आयशा को हौसला देती नजर आईं अंकिता 

'बिग बॉस 17' के पिछले एपिसोड में मुनव्वर फारूकी के साथ हुए झगड़े के बाद आयशा खान फूट-फूट कर रोती नजर आईं थी। आयशा जब थोड़ी शांत हुई, तब उन्होंने अंकिता से पूछा, 'मेरी क्या गलती है? मुझे किस बात की सजा मिल रही है? मैंने मुनव्वर का क्या बिगाड़ा है? अगर वह नाजिला से प्यार करता था तो मुझसे झूठ क्यों बोला? मैं खुद को टूटता हुआ महसूस कर रही हूं, लेकिन अब मैं चुप नहीं रहूंगी।' इन बातों को सुन कर अंकिता कहती हैं, 'मैं समझ सकती हूं, तुम्हारी तकलीफ को। मैंने भी यह सब सहा है। 

'पब्लिसिटी के लिए नहीं, मुनव्वर से जवाब मांगने गई हैं', आयशा के भाई शाहबाज का बड़ा बयान

अंकिता को मिला था प्यार में धोखा 

'बिग बॉस' के घर में अंकिता लोखंडे दोस्ती मुनव्वर फारूकी के अलावा आयशा खान से भी है। गुरुवार के एपिसोड में जब आयशा रो रही थीं, तब अंकिता उनको समझाते हुए बोलीं, 'मुझे भी प्यार में धोखा मिला है। मैं तुम्हारी दर्द को अच्छी तरह समझ सकती हूं। लड़कों को जो बातें शुरू-शुरू में पसंद आती हैं, बाद उन्हें उन्हीं बातों से परेशानी होने लगती है। लड़कों को तब दूसरी लड़की अच्छी लगने लगती है।'

ये सितारे अपनी निजी जिंदगी को नहीं करना चाहते हैं पब्लिक, इसलिए सोशल मीडिया से करते हैं परहेज

सुशांत एक दिन बिना बताए कहीं चले गए 
विज्ञापन


अंकिता ने बुधवार के एपिसोड में बिना किसी का नाम लिए कहा कि 'प्यार में उन्हें भी धोखा मिला था।' अब दर्शक यह सोचने पर मजबूर कि कहीं उनका इशारा सुशांत सिंह की तरफ तो नहीं था। अंकिता 'बिग बॉस 17' के ही एक एपिसोड में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातें करते हुए मुनव्वर से बोलती नजर आईं थीं कि वो एकदम एक रात में गायब हो गया। उसे सफलता मिल रही थी और लोग उसके कान भर रहे थे। फिर वो कभी लौट कर नहीं आया। इस दौरान अंकिता की आंखें की आंखों में आंसू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें