सलमान खान को बच्चों से बेहद प्यार है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में एक शो के इंटरव्यू में किया था। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आती हैं, जिसमें भाईजान बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बीच उनके कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के फुटस्टेप्स को उनकी भांजी आयत शर्मा फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। जिस पर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है और साथ ही भाईजान को शादी करने की सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं।