बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शनिवार रात को आखिरकार सगाई हो गई है। इस सगाई के दौरान परिवार के कुछ खास लोग, दोस्त मौजूद थे। इसके साथ ही परिणीति और राघव के इस बड़े दिन पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शिरकत की थी। परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में कपल एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं।