फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: भारत में बैन होने के बावजूद सलमान ले रहे थे पीआरपी थेरेपी? फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह का बड़ा दावा

Fri, 31 Jul 2026 08:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan PRP Treatment: शैलेंद्र सिंह का दावा है कि सलमान खान पीआरपी थेरेपी तब ले रहे थे, जब यह भारत में गैरकानूनी था। उन्होंने बताया कि कई दूसरे सेलेब्स भी ये थेरेपी ले रहे थे।
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर और लेखक शैलेंद्र सिंह का दावा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बाल उगाने के लिए 'प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा' (पीआरपी) थेरेपी करवा रहे थे। सलमान खान ये थेरेपी तब ले रहे थे जब यह इलाज भारत में गैर-कानूनी था। शैलेंद्र ने बताया कि वर्षों पहले सलमान के घर जाने पर उन्होंने उन्हें यह प्रोसीजर करवाते हुए देखा था।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : X @salmankhan
पीआरपी थेरेपी देखकर हैरान हुए सलमान
शैलेंद्र ने साइरस सेज को बताया कि बालों के झड़ने के बारे में बातचीत तब शुरू हुई जब सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी ने उन्हें बताया कि वह गंजे हो रहे हैं। परेशान होकर, उन्होंने समाधान खोजना शुरू किया। उसी दौरान, वह एक मीटिंग के लिए सलमान के घर गए, जहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिसने उन्हें हैरान कर दिया।

Sudesh Berry: 'उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान के सिर में लगाई सुई
उस घटना को याद करते हुए शैलेंद्र ने कहा, 'वह बिरयानी वगैरह खा रहे थे और तभी पीछे से एक अजीब दिखने वाला आदमी आया, उसने ग्लव्स पहने, एक सुई निकाली और उनके सिर की त्वचा (स्कैल्प) में लगाने लगा।'

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
गैरकानूनी था प्रोसीजर
शैलेंद्र के अनुसार, सलमान ने उनके रिएक्शन को देखा और जवाब दिया, 'स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, भाई।' फिर उन्होंने दावा किया कि जो प्रोसीजर हो रहा था वह पीआरपी थेरेपी थी। उन्होंने कहा, 'उस समय यह प्रोसेस गैर-कानूनी था।'

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कई सेलेब्स ने कराया इलाज
प्रोसीजर के बारे में बताते हुए शैलेंद्र ने कहा, 'तो, असल में वे आपका खून लेते हैं। वे इसे लैब में तैयार करते हैं, उस समय यह गैर-कानूनी था।' उन्होंने आगे दावा किया कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने यह इलाज करवाया था और उस डॉक्टर और क्लिनिक का भी नाम लिया जहां कथित तौर पर यह किया गया था, उन्होंने कहा, 'आधा बॉलीवुड वहां जाता है, आधे से भी ज्यादा।'

क्या है पीआरपी थेरेपी?
आपको बता दें कि (पीआरपी) थेरेपी एक तरह का इलाज है। माना जाता है कि इससे बाल फिर से उग जाते हैं।
विज्ञापन

कौन हैं शैलेंद्र सिंह?
शैलेंद्र सिंह फिल्म निर्माता होने के साथ लेखक और कारोबारी हैं। 25 साल के फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने लगभग 72 फिल्मों का निर्माण किया है। वह 'डोर', 'कॉरपोरेट', और 'मकड़ी' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें