फिल्म ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने फैंस के साथ एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक बार उन्हें बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से डांट खानी पड़ी थी। आप भी जानिए...
पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर दो दिन की कमाई में 'भूमि' से पिछड़ी 'न्यूटन', कलेक्शन देख लीजिए
विज्ञापन
2 of 6
वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2007 में आई सलमान खान की 'जुडवा' का सीक्वल है। हाल ही में वरुण धवन ने फिल्म 'जुड़वा 2' के बारे में चर्चा करते हुए फैन्स को सलमान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सलमान खान ने उन्हें डांट दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
salman khan
दरअसल सलमान स्टारर फिल्म ‘जुड़वा’ के ट्रायल शो के दौरान सलमान खान सेट के बाहर गंजी और शॉर्ट्स पहन कर खड़े थे। वरुण ने बताया कि उस समय वो काफी छोटे थे। उन्होंने सलमान को देखकर उन्हें अंकल कह दिया। जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें डांटा।
4 of 6
salman khan
सलमान ने वरुण से कहा,‘मैं तुम्हें थप्पड़ मारुंगा अगर तुमने मुझे अंकल कहा तो। तुम मुझे भाई कह सकते हो'। हालांकि फैंस को ये बताने की जरूरत नहीं है कि सलमान ने ये सब मजाक में कहा होगा।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
वरुण धवन ने फिल्म ‘जुड़वा 2’ से जुड़ी एक और घटना शेयर करते हुए बताया कि सलमान ने 'जुड़वा 2' की शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ बैगी जीन्स भेजी थीं। दरअसल सलमान ने जुड़वा के पहले पार्ट की शूटिंग के दौरान यहीं जीन्स पहनी हुई थीं। जिसे सलमान ने काफी संभालकर रखा हुआ था।
वरुण ने बताया कि जैसे ही सलमान को इस बात का पता चला कि वरुण इस रोल को कर रहे हैं तो उन्होंने इस फिल्म में राजा के लुक के लिए उन्हें वो सारी जीन्स दे दी। इतना ही नहीं सलमान खान ने वरुण को बाद में फोन करके ये भी कहा कि यह जीन्स उनके टपोरी लुक को सूट करेंगी।