फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayank Dixit: सलमान खान की फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर संग दिल्ली में मारपीट, सिर और गले पर आईं गंभीर चोटें

Thu, 06 Jul 2023 12:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है, इसकी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
सलमान खान, मयंक दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक कास्टिंग डायरेक्टर की जमकर पिटाई कर दी गई है। कास्टिंग डायरेक्टर का नाम मयंक दीक्षित है। मारपीट में डायरेक्टर के गले और सिर पर गंभीर चोट आई है। मयंक दीक्षित ने सलमान खान की फिल्म युवराज में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। पुलिस के मुताबिक, कास्टिंग डायरेक्टर मयंक दीक्षित की रविवार रात (2 जुलाई) लक्ष्मी नगर इलाके में कार रिवर्स करने को लेकर हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे उनकी गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


हमलावरों की हुई पहचान
पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है, इसकी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। कहा जा रहा है कि डायरेक्टर पर हमला करने वाले की पहचान हो गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़ित मयंक दीक्षित का बयान दर्ज कर लिया गया है। उनके बयान और सबूत मिल रहे हैं, यही वजह है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Jailer: रजनीकांत की जेलर का पहला सिंगल 'कावला' का पोस्टर आउट, हॉट अवतार में नजर आईं तमन्ना भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस फिल्म में बने कास्टिंग डायरेक्टर
मयंक दीक्षित ने सलमान खान की 2008 में आई फिल्म 'युवराज' के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। फिल्म में जायद खान, अनिल कपूर और कैटरीना कैफ भी थे। इसके अलावा उन्होंने 'टोरबाज' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है, जिसमें संजय दत्त एक सेना के अधिकारी की भूमिका में थे। फिल्म में चाइल्ड सुसाइड बॉमर्स की कहानी बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें