फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar: रिलीज से पहले सलीम खान ने किया 'सिकंदर' का रिव्यू, जानें दिग्गज पटकथा लेखक को कैसी लगी फिल्म?

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Review by Salim Khan: सलमान खान के पिता ने सिकंदर फिल्म का रिव्यू किया है। हाल ही में फिल्म के एक प्रचार वीडियो में वह आमिर खान और ए आर मुरुगदास के साथ बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, ए आर मुरुगदास - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की कोशिश में हैं। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसे गजनी फेम डायरेक्टर एआर मुरुगदास ने बनाया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान ने सिकंदर का रिव्यू किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसे देखने के बाद क्या कहा...

विज्ञापन

Sikandar: 'सिकंदर' के इस सीन से प्रभावित हुए आमिर खान, सलमान की तारीफ में बोले- वह मुझसे बेहतर एक्टर हैं

Trending Videos

होस्ट के रूप में नजर आए आमिर खान
हाल ही में आमिर खान ने सलमान और ए आर मुरुगदास के साथ 17 मिनट का एक खास प्रोमोशनल वीडियो शूट किया। इस वीडियो में आमिर ने होस्ट की भूमिका निभाई। बातचीत के दौरान आमिर और सलमान ने ए आर मुरुगदास से मजेदार सवाल पूछे। इस बातचीत में सलीम खान भी शामिल हुए। 
Rashmika Mandanna: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना का बड़ा बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सलीम खान ने किया 'सिकंदर' का रिव्यू
आमिर ने उनसे सिकंदर के बारे में उनकी राय पूछी। इस पर सलीम खान ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह दर्शकों को हर पल जोड़े रखेगी। उन्होंने कहा, "इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि हर सीन के बाद आपको लगेगा कि अब आगे क्या होगा? ये अब क्या करेंगे? अगर फिल्म दर्शकों का ध्यान इस तरह बांधे रखती है कि और वे अगला सीन जानने को बेकरार रहें तो यह हमारे लिए बड़ी जीत है।" 
विज्ञापन

'सिकंदर' में ये सितारे भी हैं मौजूद
फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा इसमें शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक स्मिता पाटिल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का मुकाबला बड़े पर्दे पर 'एल 2 एम्पुरान' पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें