साजिद नाडियाडवाला - सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है। फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर एक बड़ी ओपनिंग के तैयार है और रिलीज के बाद कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म के ट्रेलर का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Salman-Sanjay: क्या सलमान खान-संजय दत्त बन रहे हैं अमेरिकन प्रोजेक्ट का हिस्सा? सऊदी अरब में होगी शूटिंग
सिकंदर की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सिकंदर में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । एआर मुरुगादॉस की निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, सिकंदर में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की मुख्य महिला कलाकार रश्मिका मंदाना हैं।