जल्द ही सलमान खान और संजय दत्त दर्शकों को एक अमेरिकन प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हुए नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दोनों एक्टर सऊदी अरब पहुंच भी चुके हैं। क्या है वो प्रोजेक्ट? दोनों एक्टर का रोल इसमें क्या है, जानिए?
सलमान खान और संजय दत्त अच्छे दोस्त हैं। पहले भी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों एक अमेरिकी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इस बारे में दोनों एक्टर कुछ कह नहीं सकते हैं, क्योंकि इस प्रोजेक्ट की डिटेल शेयर करने की मनाही है।
विज्ञापन
अमेरिकी थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और संजय दत्त जिस अमेरिकी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, वो एक थ्रिलर प्रोजेक्ट है। इसमें दोनों के किरदार क्या हैं? इस बारे में भी अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन दोनों एक्टर इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए देश से बाहर जा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़े: Salman Khan-Atlee: क्या डिब्बाबंद हो गया सलमान-एटली का प्रोजेक्ट? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी
सऊदी के रियाद में शूटिंग
इस अमेरिकी प्रोजेक्ट की शूटिंग सऊदी के रियाद में हो रही है। सऊदी अरब में इन दिनों कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो रही है। सऊदी में सलमान खान भी काफी फेमस हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा अमेरिकन प्रोजेक्ट बनाने वाली मेकर्स लेना चाहते हैं।
पहले इन फिल्मों में साथ आए नजर
सलमान खान और संजय दत्त की पुरानी फिल्मों की बात की जाए तो दोनों ने फिल्म ‘साजन’ और ‘ये है जलवा’ में साथ काम किया है। ‘साजन’ रोमांटिक ड्रामा थी, वहीं ‘ये है जलवा’ एक कॉमेडी रोमांस वाली फिल्म थी। साल 2012 में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान खान ने कैमियो किया था, इसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका में थे। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह ‘सिकंदर’ में देखेंगे। वहीं संजय दत्त भी ‘वास्तव 2’ में नजर आ सकते हैं।