फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की फोटो देख दीवाने हुए फैंस, यूजर्स बोले- ‘लीजेंड स्वैग किंग’

Sun, 22 Jun 2025 10:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के फैंस की नजर में एक्टर के स्वैग या स्टाइल की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। रविवार को जब सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया तो फैंस जैसे दीवाने हो गए। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का एक गाना है, ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत।’ यह गाना असल जिंदगी में उनके फैंस पर फिट बैठता है। जब-जब सलमान खान सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर साझा करते हैं तो फैंस उनके स्टाइल, स्वैग के दीवाने हो जाते हैं। रविवार को भी सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। महज कुछ घंटों में इस फोटो पर लाखों में लाइक्स आ गए। फैंस ने कमेंट सेक्शन भी अपने रिएक्शन से भर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दिए प्यार भरे रिएक्शन 
रविवार शाम को सलमान खान ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें वह चश्मा पहने हैं, नीचे दिख रहे हैं। सामने बिइंग ह्यूमन लिखा कप रखा है। सलमान के हाथ का स्पेशल ब्रेसलेट भी नजर आ रहा है। इसी तस्वीर में सलमान को स्टाइल साफ नजर आ रहा है। इसी स्टाइल, स्वैग पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप लीजेंड हो, स्वैग किंग हो।’ एक और यूजर ने भी सलमान के लिए लिखा, ‘हम इस पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘सलमान 40 के लगते हैं।’ जबकि असल में सलमान खान की उम्र 59 साल है।  



कपिल शर्मा के शो में नजर आए सलमान 
शनिवार को भी सलमान के मजाकिया अंदाज से दर्शक रूबरू हुए। वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बतौर गेस्ट नजर आए। इस शो पर सलमान ने खुद की फिल्म ‘सिकंदर’ को ही ट्रोल किया। सलमान ने अपने डुप्लीकेट को शो में कहा, ‘फिल्म सिकंदर के बाद काम ठीक चल रहा है।’ और अपने ही जोक पर वह हंसने लगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, खुद किया खुलासा; बोले- ‘हर दिन दर्द होता है, फिर भी…’ 

सलमान की अगली फिल्म का फैंस को इंतजार 
सलमान खान की इस साल फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं है। इस साल वह एक फिल्म कर रहे हैं, जो गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है, इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे। फिल्म के लिए इन दिनों सलमान अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें