शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने गौहर से मुलाकात की एक शानदार तस्वीर शेयर की और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बैठक का सचमुच आनंद लिया@gauaharkhan आज, और चैटिंग का बहुत अच्छा समय बिताया। आपकी दूसरी खुशी के लिए बधाई! आपके परिवार को हमेशा प्यार और खुशी का आशीर्वाद मिले।' शिल्पा और गौहर के फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर फायर और लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
गौहर खान
गौहर खान कई बॉलीवुड फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। गौहर और उनके पति जैद दरबार ने 2020 में शादी की थी। 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया। वहीं अब, गौहर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वहीं शिल्पा शिरोडकर ने बिग बॉस 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। यह रियलिटी शो 2024 में प्रसारित हुआ था। शिल्पा शिरोडकर ने शो में अपने सफर के दौरान अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया और वह शो के दौरान सुर्खियों में बनी रहीं।
यह भी पढ़ें: 'हजरात-हजरात-हजरात', मनोज बाजपेयी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 13 साल पूरे होने का मनाया जश्न..